WhatsApp Menu
देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  | 

रथ यात्रा का पहला दिन : जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, बिग्गा में दो कुंडी महायज्ञ सम्पन्न

सातलेरा में अध्यापक नवरतन सारस्वत के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गाँव के गणमान्य नागरिकों, विद्यालय के विद्यार्थियों और मातृशक्ति ने मिलकर कलश यात्रा का अभिनंदन किया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास छा गया।

कितासर में भी यात्रा का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इसके बाद, बिग्गा गाँव में भैरुजी मंदिर परिसर में दो कुंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर पुण्य लाभ कमाया।

अखंड ज्योति कलश यात्रा का यह आयोजन गायत्री परिवार के संस्थापक गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की स्मृति को समर्पित है। उन्होंने वर्ष 1926 में अखंड दीप प्रज्वलित कर साधना शुरू की थी। वह दीप आज भी निरंतर प्रज्वलित है, जो अपने आप में एक मिसाल है। इस दीपक के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ही यह अखंड ज्योति कलश यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्य लोगों को धर्म और अध्यात्म से जोड़ना है। यात्रा के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, जो गुरुदेव के प्रति उनकी श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़