WhatsApp Menu
बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  | 

रतनगढ़ के पूर्व विधायक महर्षि का किया अभिनंदन, जागरूकता का आह्वान।

कार्यक्रम में गौड़ ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस दौरान समाज को मजबूत और सशक्त बनाने तथा इसके उत्थान के लिए विभिन्न प्रयासों पर चर्चा की गई।

अभिनंदन के बाद, श्री महर्षि ने युवाओं को संबोधित करते हुए समाज को सर्वोपरि बताया और समाज के विकास के लिए आपसी मतभेदों को भुलाकर सामूहिक रूप से सोचने का आह्वान किया।

संस्था के अध्यक्ष ताराचंद इंदौरिया ने युवाओं से शिक्षा और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। साहित्यकार श्याम महर्षि ने समाज में एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

नगर पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने कहा कि समाज के विकास के लिए संख्या बल से ज्यादा जागरूकता आवश्यक है। संस्था मंत्री विजय महर्षि ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में इंद्रचंद शर्मा, मनीष शर्मा, सीताराम महर्षि, निरंजन शर्मा, कृपाशंकर शर्मा, प्रमोद शर्मा, राधेश्याम नाथोलिया, घनश्याम शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, राजकुमार महर्षि, राजेंद्र कुमार, कपिल महर्षि, कैलाश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़