WhatsApp Menu
1 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बिग्गाजी मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, ध्वजा बांध मांगी मन्नतें।  |  धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा  |  ब्राइट फ्यूचर के सितारों ने 12वीं में किया नाम रोशन, हासिल किया बेहतरीन  |  मादक पदार्थो की तलाश में क्षेत्र के इस गांव में पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम, दी दबिश, हो रही तलाशी।  | 

याद किया गांधी व शास्त्री को, स्वच्छता का दिया संदेश, सेवा पखवाड़े व संघ शताब्दी वर्ष के हुए आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़, 2 अक्टूबर 2025: श्रीडूंगरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को जिला स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रमों की शुरुआत गुरुवार की सुबह गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। विधायक ताराचंद सारस्वत के मुख्य आतिथ्य और देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में, उपस्थित लोगों ने बापू के आदर्शों को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इसके बाद, सनातन श्मशान भूमि स्थित गौशाला परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की गई। शास्त्री जी की सादगी और देश के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए, गौशाला में गौवंश को गुड़ और चारा खिलाकर गौसेवा की गई।

“सेवा पखवाड़े” के तहत श्मशान भूमि परिसर में पौधारोपण किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया और श्रमदान कर परिसर की सफाई की।

विधायक लोक सेवा केंद्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने युवाओं से संघ की विचारधारा पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सार्थक भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हम विश्व के सबसे बड़े संगठन से जुड़े हुए हैं।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर “राष्ट्र प्रथम” और राष्ट्र उत्थान के लिए प्रयास करने की बात कही। उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, जिला महामंत्री दिलीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजुराम सारस्वत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भंवरलाल जांगीड, ओबीसी मोर्चा ज़िलाध्यक्ष विनोद गिरी गोस्वामी, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी, लीलाधर बोथरा, महेंद्रसिंह तंवर, भरत सुथार, नरेश मोट, महेन्द्र सिंह, भवानी तावणियां, महेश राजोतिया, महावीरप्रसाद अड़ावलिया, जगदीश गुर्जर, रजत आसोपा, पवन स्वामी, विक्रम सिंह, श्याम पुरोहित, रामसिंह, मदन सोनी, भवानी प्रकाश तावणियां, अशोक मारू सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़