श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 अप्रैल 2026। नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ शुक्रवार को अचानक फिर से चर्चाओं का केंद्र बन गई है।
नगरपालिका में जोर आजमाईश जोरों पर है। यहां से सस्पेंड किए गए ईओ कुंदन देथा को फिर यहां लगाने के आदेश जयपुर से जारी कर दिया गया है। विदित रहें इस पर आने के लिए अनेक अधिकारी लगातार प्रयासरत है। देथा को पहले जब सस्पेंड किया तब यह माना गया कि यहां शासन प्रमुख ने इन्हें सस्पेंड करवाया है। वहीं अब उन्हीं से लाइजनिंग एक बार फिर बैठ गई और देथा को वापस श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका ईओ के पद पर लगा दिया गया है। विदित रहें ये चार्ज तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा के पास था और अब शर्मा से हटाकर देथा को दिया गया है।