श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 जनवरी 2026। गांव मोमासर में प्रसिद्ध बाबा रामदेव का मेला हर्षोल्लास के साथ कुश्ती दंगल के विजेताओं के सम्मान के साथ संपन्न हुआ। मंदिर प्रांगण में ही आयोजित होने वाले प्रसिद्ध कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में राजस्थान, हरियाणा व पंजाब के करीब 110 पहलवान भाग लेने पहुंचे। इनमें मेला केशरी विजेता राजस्थान पुलिस में एसआई पद पर सेवारत पहलवान छगन मीणा, बग्गड़ झुझुनूं रहें। विजेता को 21 हजार का नगद पुरस्कार व खिताब दिया गया। दंगल में उपविजेता जेठाराम गोदारा मोमासर को 5100 रूपए नगदी दिए गए। मेला किशोर पहलवान विकास रहें जिन्हें 11 हजार का पुरस्कार व उपविजेता आदित्य तावणियां श्रीडूंगरगढ़ को 5100 रूपए का नगद पुरस्कार दिए गए। मेला कमेटी के सदस्य मेला आयोजन में खासे सक्रिय रहें। एएसआई सुरेश गुर्जर की अगुवाई में मेले में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस दल तैनात किया गया।
भक्तों का लगा तांता, हजारों ने टेका माथा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मोमासर के मेले में दूर दूर से श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में पहुंचे व बाबा को माथा टेक कर अपनी मन्नतें मांगी। मंगलवार से बुधवार देर शाम तक मोमासर में हजारों की संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे। गांव में उत्सव का सा माहौल रहा। बाजार में भी खूब रौनक रही और मेला स्थल पर भी खूब अस्थाई दुकानें सजी। ग्रामीण जनजीवन में काम बाने वाली वस्तुएं, खिलौने, कंबले, फल फ्रुट सहित भिन्न भिन्न दुकानें मेले में नजर आई।
रात हुआ जागरण, अतिथियों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मंदिर प्रांगण में बुधवार रात भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें भजन कलाकारों ने बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी। जागरण में नाखा प्रधान आत्माराम तर्ड, कांग्रेस के रामनिवास कूकणा पहुंचे जिनका मेला समिति ने साफा, शॉल व फुलमाला से अभिनंदन किया। वहीं बुधवार को दंगल आयोजन में विधायक पुत्र शिव सारस्वत व भवानी तावणियां पहुंचे। मेला समिति ने इनका भी साफा, शॉल व फुलमाला से स्वागत सम्मान किया। आयोजन के दौरान पूर्व सरपंच जेठाराम भामूं, मेला कमेटी अध्यक्ष गुमानमल सेठिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, एसएफआई के छात्र नेता बीरबल पूनियां, दुलाराम पूनियां, भींयाराम भामूं, प्रह्लाद भामूं, सुशील राजपुरोहित, भंवरलाल गोदारा, कुंभाराम नैन, भैराराम सारण, जगदीश बैरा, हरि सारण, राकेश बेनीवाल, खीयाराम भामूं, मंगलनाथ जी महाराज, खीयाराम फौजी, दानाराम गोदारा, राकेश भामूं, परमेश्वर नैन सहित अनेक युवा सक्रिय रहें।