श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 दिसंबर 2025। गांव मोमासर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भाजपा ने जन सेवा केंद्र खोला है। शुक्रवार शाम को विधायक ताराचंद सारस्वत ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर सारस्वत ने कहा कि भाजपा की इस सकारात्मक पहल से गांव में केवल भाजपा से जुड़े लोगों के ही नहीं वरन सभी जाति वर्ग की समस्याओं के समाधान होंगे। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत सम्मान किया। मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट ने बताया कि इस केंद्र में हर समय संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिलेंगे और आमजन की समस्याओं को विधायक तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता विद्याधर शर्मा ने इसे जनता से जुड़कर सेवा कार्य करने की नई पहल बताते हुए आमजन के इससे लाभान्वित होने की बात कही। इस दौरान देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष बजरंग प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र सैनी, धनराज सोनी, बूथ सोशल मीडिया के सक्रिय कार्यकर्ता निरंजन शर्मा, श्रवण सिंह भाटी, मनोज कायल, गोपाल राइका, संदीपसिंह मिंग्सरिया, पवन इंदौरिया, ओमप्रकाश इंदौरिया, महाबीर प्रसाद शर्मा, ओम शर्मा, भवानी तावनिया, मालाराम नाई, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदौरिया, गंगाराम मेघवाल, भादर गोदारा, प्रतापमल नाहटा, सोहन प्रजापत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता, युवा व ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने भारत माता के जयकारे भी लगाए।