WhatsApp Menu
उजले गीतों ने भरा उल्लास, चंग पर मचाई धमाल, आज होगा जादूगर का शो और शाम को वीणा म्यूजिक ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुति  |  गौसेवा कर मनाया विक्रमसिंह का जन्मदिन, गुसाईं ने दी बधाई  |  2 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित  |  उल्लास का बना माहौल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आमजन भी आमंत्रित।  | 

मोमासर, उदरासर, धीरदेसर पुरोहितान, गुंसाईसर बड़ा, मिंगसरिया, सूडसर, श्रीडूंगरगढ़ व कई गांवों में धमाल आयोजन, देखें मस्ती भरे फोटो, पढ़े विस्तार से

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE, 28 फरवरी 2026। क्षेत्र के गांवों में होली का रंग परवान पर है। गांवों के गुवाड़ में युवा, बुर्जुग हर वर्ग होली के रंग में रंगा हुआ है। क्षेत्र के गांव मोमासर, उदरासर, धीरदेसर पुरोहितान, गुंसाईसर बड़ा, मिंगसरिया, सूडसर, सातलेरां, तोलियासर सहित कई गांवों में एवं श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शानदार आयोजन हो रहे है। पढ़ें सामूहिक खबर, देखें सभी आयोजनों के फोटो।

मोमासर में शुरू हुआ महोत्सव, रसिए ले रहे आंनद।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र में होली का सबसे बड़ा एवं प्रसिद्ध आयोजन गांव मोमासर में होता है एवं यहां होली महोत्सव शुरू हो गया है। विधिवित पूजन के बाद लगे नगाड़े के साथ शुरू हुए इस महोत्सव में घींदड़ के गीत सुनाई दिए। यहां होली के रसिए अलग-अलग स्वांग में होली का आनन्द लेने पहुंचे व जम कर घींदड नृत्य कर रहे है। रसियो की प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी गांव के बाजार में स्थित घींदड मेदान पहुंच रहे है। गांव में इस आयोजन के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी नागरिक भी पहुंचें है।

गांव धीरदेसर पुरोहितान में चंग-मंडली जमा रही रंग।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान में भी होली की धमाल परवान पर है एवं यहां श्री कृष्णा चंग मंडली के युवा जम कर चंग-धमाल गा रहे है। चंग की थाप पर होली के गीतों को गाते हुए युवा जम कर मस्ती कर रहे है एवं यह आयोजन 2 मार्च तक चलेगा।

मिंगसरिया में पहली बार शुरू हुआ होली महोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव मिंगसरिया में इस वर्ष पहली बार होली की धमाल आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को शुरू हुए इस कार्यक्रम में आस पास के गांवों की प्रसिद्ध चंग-मंडलियों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे है। साथ ही गांव के युवा भी चंग पर थाप लगानी सीख रहे है। यहां मुख्य कार्यक्रम रविवार को शाम 7 बजे से शुरू होगा एवं पुरी रात कार्यक्रम चलेगा। ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है।

उदरासर में ग्रामीण ले रहे आंनद, हो रहे नए युवा कलाकार तैयार।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव उदरासर की चंग-मंडली बड़ी प्रसिद्ध है एवं सूरत, कोलकाता सहित देश के कई महानगरों में होली के पर्व पर उदरासर के कलाकारों की मंडलियां चंग-धमाल की प्रस्तुतियां देने जाती है। बड़ी संख्या में कलाकारों के गांव से बाहर जाने के बाद भी गांव उदरासर में हर दिन आधी रात तक चंग-धमाल जम रही है व बड़ी संख्या में नए कलाकार तैयार हो रहे है। ग्रामीण भी आधी रात तक चल रहे चंग-धमाल का आंनद ले रहे है।

गुंसाईसर बड़ा में युवाओं ने खेले होली के खेल।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव गुंसाईसर बड़ा में  युवाओं ने होली के खेलों का आंनद लेना शुरू कर दिया है। गांव के पांरपरिक खेलों में युवा दिन भर जुटे रह रहे है।

गांव सुडसर में स्वांग बने रसिए, किया धमाल।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। शनिवार को क्षेत्र के गांव सुडसर में भी रसियों द्वारा चंग-धमाल का आयोजन किया गया। गांव के बाजार में स्वांग बने इन रसियों ने ग्रामीणों का मनोरंजन करवाया एवं जम कर आंनद लिया।

तोलियासर के भैरव मंदिर व बीस भुजा माता मंदिर में आयोजित हुआ चंग महोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। निकटवर्ती गांव तोलियासर में शनिवार को भैरव मंदिर एवं बीस भुजा माताजी मंदिर में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से होली चंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इन दोनो जगहों पर चंग-धमाल के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी एवं भैरू बिलामयो सहित कई लोकगीतों पर जम कर नाचे।

सातलेरां में परवान पर चढ़ा होली का रंग।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव सातलेरां में भी होली का रंग परवान पर चढ़ गया है एवं  गांव के श्रीवीर बिग्गाजी स्टेडियम में शनिवार को फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आड़सर, जालबसर, उदरासर, पाबूसर, श्रीडूंगरगढ़, बिग्गा, सातलेरा आदि गांवों की चंग पार्टियों के कलाकारों ने धमाल की शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरूआत वीर बिग्गाजी के लोकगीत से हुई एवं बाल कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। आयोजन के दौरान आस पास के गांवों से भी दर्शक पहुंचें एवं होली की मस्ती का जम कर आनंद लिया। आयोजन का समापन होली के रंग-गुलाल के साथ हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ में शुरू हुए कई आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। इस वर्ष श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में भी चंग-धमाल के कई आयोजन हो रहे है। शनिवार को कस्बे के पुराने बस स्टैण्ड़ पर, विश्वकर्मा मंदिर के पीछे, बिग्गाबास में डागा स्कूल के पास, कालूबास में नेहरू पार्क के पास आदि जगहों पर चंग-धमाल के आयोजन हो रहे है। सभी जगहों पर शानदार रंग जम रहा है एवं मोमासर बास के घींदड मैदान में घींदड खेलने के रसिए भी जम रहे है। विभिन्न स्वांग बना कर इन रसियों द्वारा घींदड खेलते देखने बड़ी संख्या में दर्शक भी पहुंच रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़