श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 मार्च 2026। क्षेत्र के श्याम प्रेमियों द्वारा श्यामभक्ति के विभिन्न आयोजन लगातार किए जाते है एवं इसी क्रम में मोरवीनंदन खाटूश्यामजी पैदल यात्री सेवा समिति द्वारा मार्च माह के अंतिम रविवार को श्रीडूंगरगढ़ श्याम मंदिर से खाटू धाम तक विशाल डाक ध्वजा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में 29 मार्च को सुबह 6 बजे आडसर बास स्थित खाटू मंदिर में धोक लगा कर श्यामप्रेमी दौड़ लगाएगें एवं मन्नतों की डाक बांधी हुई डाक ध्वजा को लगातार दौडते हुए खाटू पहुंचाएगें। यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्यामभक्त अपना पूर्व पंजीयन करवाने से ही यात्रा में शामिल हो सकेगें। यात्रियों के पंजीयन के लिए शनिवार 28 मार्च को अंतिम दिन है एवं पंजीयन के साथ ही यात्रियों को डाक व टी-शर्ट प्रदान की जाएगी। पंजीयन के लिए समिति के कार्यकर्ताओं से 9001802453, 9314254183, 8890268867, 9829998905,9413075004, 9252521197, 8302132774 पर सम्पर्क कर सकते है।