WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

माँ बेटी से मारपीट, सिर व कान पर आई चोटें, सात जनों के खिलाफ मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 जुलाई 2025। जमीन विवाद के झगड़ों में एक ही परिवार के सदस्य आपस में दुश्मन बनकर अपने ही परिजनों के साथ मारपीट करने के मामले लगातार श्रीडूंगरगढ़ थाने में सामने आ रहें है। क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा निवासी 20 वर्षीय पूनम पुत्री तुलछीराम जाट ने अपने व अपनी विधवा माँ के साथ हथियारों से लैस समूह द्वारा मारपीट करने, अश्लील गालियां देने, लज्जा भंग करने व आपराधिक धमकियां देने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि परिवादिया ने इसी गांव के मुखराम पुत्र लिछमणराम गोदारा, टीकूराम पुत्र कृष्णराम गोदारा, गोविंदराम पुत्र बिंझाराम गोदारा (उप सरपंच प्रतिनिधि), मुकेश कुमार पुत्र गोपालराम गोदारा, मुखराम की पत्नी, लिछमणराम, कृष्णराम व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को दोपहर 3 बजे आरोपी ने हमारी निर्माणाधीन दीवार के पास आकर अश्लील गालियां देने लगे। आरोपियों ने हमारी जमीन पर दीवार बनाने की बात कही। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्र टिप्पणियां की, लज्जा भंग की, व लाठी से मारपीट कर उसके सिर पर वार किया। जब पीड़िता की विधवा माँ ने बीच बचाव का प्रयास किया तो मुखराम ने उनके कान पर जोरदार मुक्का दे मारा, जिससे उन्हें सुनने में भी दिक्कत हो गई है। दोनों ने उपजिला अस्पताल में ईलाज करवाया। पीड़िता ने पुलिस से जांच व न्याय की मांग की और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसी लाल को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़