WhatsApp Menu
22 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  | 

महिला से दुष्कर्म: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए अश्लील वीडियो, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

डूंगरगढ़ one 7 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महिला के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उन्हें पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में श्रीडूंगरगढ़ के हेमासर निवासी कन्हैयालाल शर्मा और कोलायत के खिंदासर निवासी सतपाल बिश्नोई शामिल हैं।

थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत में आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उस पर अवैध मादक पदार्थ और हवाला कारोबार में साथ देने का दबाव बना रहे थे।

आरोप है कि आरोपियों ने महिला को बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के अर्धनग्न अवस्था में वीडियो बनाए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना यहीं नहीं रुकी, दूसरे आरोपी ने अश्लील वीडियो डिलीट करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और जबरन दुष्कर्म किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारी लाल मीणा के निर्देशन और उप निरीक्षक संग्राम सिंह के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़