श्रीडूंगरगगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 मार्च 2026। अंचल में धूमधाम से गणगौर के बनोरे निकाले जा रहें है। परंपरा और भारी उल्लास के बीच गणगौर के उत्सव मनाए जा रहें है। महिलाएं ईसर (शिवजी) और गौरा (पार्वतीजी) की पूजा कर अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर रही है। युवतियां उत्तम वर की कामना में विधि विधान से सुबह व शाम के पूजन संपन्न कर रही है। दिन में बनोरे के आयोजन हो रहें है जिनमें महिलाओं द्वारा लोकगीतों पर नाच गाने के साथ खूब आनंद लिया जा रहा है। श्रद्धालुओं द्वारा घरों में गणगौर बुलाकर भोग लगा कर गीत आयोजन संपन्न करवाए जा रहें है। बड़ी संख्या में महिला वर्ग सामूहिक आयोजनों में शामिल होकर लोक उत्सव का आनंद ले रही है। देखें शुक्रवार को संपन्न हुए कुछ रंगारंग आयोजनों के सुदंर फोटो:-