WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

महारास लीला का वर्णन, खूब झूमे कृष्ण भक्त, सजाई झांकियां, कल सुबह होगी कथा प्रारंभ

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 दिसंबर 2025। सेरूणा के तेजा गार्डन में आयोजित भक्तिमय भागवत कथा में जमकर भक्ति रसगंगा बह रही है और श्रद्धालु इसमें आनंद व उल्लास के साथ गोते लगा रहें है। सोमवार को कथा वाचक गौरव कृष्ण गोस्वामीजी ने महारास के आध्यात्मिक व सांसारिक लीला का वर्णन किया तो श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में झूम उठे। मुरली जोरकी बजाई रे नंदलाला भजन के गायन पर ग्रामीण महिलाएं व युवतियां कृष्ण प्रेम में नृत्य करने लगी। गोस्वामीजी ने गोवर्धन पर्वत को श्रीकृष्ण द्वारा ऊंगली पर उठाने की कथा का भाव भरा वर्णन करते हुए जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि दु:खो का पहाड़ आए तो हाथ पर हाथ रखकर मत बैठना, हिम्मत की लाठी लगाओ तो भगवान दु:खो का पहाड़ उठा लेंगे। महाराज ने कृष्ण के मथुरा गमन, कुब्जा उद्धार, उद्धभव गोपी संवाद सुनाया। कथावाचक ने कृष्ण रूक्मणी विवाह प्रसंग का गीत संगीत के साथ विस्तार किया और सुंदर झांकी सजाई गई। उन्होंने जीवन में संगत अच्छी ही करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जैसा करें संग वैसा पड़े रंग, संग का प्रभाव पड़ता है तो आप सभी संग का ध्यान रखें। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व दिल्ली प्रवासी राधाकृष्ण करनाणी परिवार द्वारा आयोजित भव्य कथा में 6वें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। रूक्मणी विवाह पर उपहार बांटे गए व खूब जयकारे लगाए गए। अनेक श्रद्धालु आनंद से भाव विभोर हो गए।
मंगलवार की कथा सुबह 9 बजे होगी प्रारंभ, खेलेंगे भक्त फुलों की होली।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मंगलवार को सुबह कथा 9 बजे प्रारंभ होगी। श्रीडूंगरगढ़ से सभी बसें व वाहन सुबह 8 बजे रवाना होंगे। वहीं 1 बजे कथा संपन्न होने के बाद हवन पूजन किया जाएगा। कथावाचक गौरव कृष्ण गोस्वामीजी ने बताया कि कल की कथा में सभी श्रद्धालु पुष्प लेकर आवें। क्योंकि पांडाल में कथा विश्राम से पूर्व कृष्ण के संग ब्रज की प्रसिद्ध फुलों की होली के खेल का आयोजन उल्लास के साथ होगा। जिसमें सभी श्रद्धालु कृष्ण रंग में झूमेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़