WhatsApp Menu
2 साल से भुगतान नहीं, 900 से ज्यादा BRP में नाराजगी; मार्च तक पैसे नहीं मिले तो सामाजिक अंकेक्षण का बहिष्कार  |  श्रीडूंगरगढ़ शैक्षिक जगत से दो खास खबरें  |  कांग्रेस OBC विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से चार नेताओं को जिम्मेदारी  |  श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी  |  श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी सीताराम लगातार दूसरी बार बने माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के निर्विरोध अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां।  | 

महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में एनएसएस विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस

सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण, नशा मुक्ति रैली, राहत सामग्री वितरण व सुशासन दिवस का आयोजन

डूंगरगढ़ one 26 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर गुरुवार को विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।
प्रथम सत्र में सेल्फ डिफेंस ट्रेनर शक्ति सिंह राजपुरोहित ने स्वयंसेवकों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि सेल्फ डिफेंस का अर्थ है अपनी रक्षा स्वयं करना। किक, पंच और ब्लॉक जैसी तकनीकों के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण से स्वयंसेवकों में आत्मविश्वास और सजगता देखने को मिली।

द्वितीय सत्र में माय भारत आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनोद कुमारी एवं डॉ हिमांशु कांडपाल के नेतृत्व में स्वयंसेवकों द्वारा अपने-अपने घरों से लाई गई खाद्य सामग्री, गर्म कपड़े, शिक्षण सामग्री एवं कंबल एकत्रित कर गोद ली गई प्रताप बस्ती, बड़ा रानीसर बास एवं आंगनबाड़ी केंद्र में वितरित किए गए। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति रैली निकालकर आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

तृतीय सत्र में महाविद्यालय सभागार में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के रूप में मनाया गया। वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. मंजू मीणा सहित अन्य शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने अटल जी के सुशासन, स्थिर नेतृत्व, आर्थिक सुधारों, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता एवं विदेश नीति में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सुशासन की शपथ दिलाई गई।
चतुर्थ सत्र में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले स्वयंसेवकों को डायरी प्रदान की गई।

दोपहर के भजन के पश्चात पंचम सत्र में एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नंदिनी प्रजापत, द्वितीय स्थान ज्योत्सना एवं तृतीय स्थान सरस्वती ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. मोनिका क्षेत्रपाल, प्रो. उज्जवल गोस्वामी, प्रो. असित गोस्वामी, रविंद्र शर्मा, रवि शंकर व्यास, डॉ श्रीकांत व्यास, डॉ सीमा व्यास, डॉ राधा सोलंकी सहित एनएसएस के सभी कार्यक्रम अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़