श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत दो दिवसीय मण्डल स्तरीय वर्ग रविवार को श्रीराम भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व बीकानेर संभाग प्रभारी डॉ. मिथिलेश गौत्तम ने मजबूत बूथ प्रबंधन को सशक्त संगठन की आधारशिला बताई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता यदि अपने बूथ को मजबूत बनाता है, तो संगठन को विजय की ओर अग्रसर होने से कोई नहीं रोक सकता। डॉ गौत्तम ने यहां भाजपा के इतिहास व विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रशिक्षण में विधायक ताराचंद सारस्वत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार संगठन के लिए आज भी मार्गदर्शक के रूप में होने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें उनके ‘अंत्योदय’के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनानी होगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि संगठन में नई ऊर्जा के संचार के लिए प्रशिक्षण वर्ग को कार्यकर्ताओं के विशेष बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में रामेश्वर पारीक, कुंभाराम सिद्ध, शिव स्वामी एवं कोजूराम सारस्वत ने भी विभिन्न सत्रों को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, सेवा, समर्पण एवं “राष्ट्र सर्वोपरि के बारे में विचार रखते हुए व्याख्यान दिए।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, महावीर प्रजापत, महावीर धामा, महेन्द्र पारीक ,सुरेन्द्र चुरा, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम स्वामी, चेयरमैन मानमल शर्मा, विनोदगिरी गोस्वामी, जिला महामंत्री दलीप सिंह राजपुरोहित, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहर उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, रोहित बोहरा, पवन इंदौरिया, रामकिशन दर्जी, जगदीश गुर्जर, ओमप्रकाश नाई, पृथ्वीराज राजपुरोहित, राजेन्द्र राजपुरोहित, हेमराज भादानी, रेखा भादानी, राकेश बिहानी, विमल नाई, सूरजभान स्वामी, सीताराम आसोपा, मोहित स्वामी, अनिल वाल्मीकि, पवन नाई, किशनलाल दर्जी, रजत आसोपा, लोकेश गौड़, योगेश सारस्वत, संदीप सारस्वत, चांदरतन घोटिया, थानमल भाटी, हंसराज बरडिया, भरत जोशी सहित मण्डल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।