WhatsApp Menu
बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  | 

भारती निकेतन शिक्षण संस्थान से दो खास खबरें

भारती निकेतन स्कूल की कृषि छात्राओं को मिली 6 लाख रूपये की छात्रवृति।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 फरवरी 2026। राज्य सरकार द्वारा कृषि संकाय की छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, जिसमें कक्षा 11वीं और 12वीं की प्रत्येक कृषि छात्रा को 15000-15000 रूपए की छात्रवृति मिली है। भारती निकेतन स्कूल की 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली 40 कृषि संकाय की छात्राओं को कुल 6 लाख रूपये की छात्रवृति उनके बैंक खाते में आ गई है। राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में बालिकाओं को आगे बढ़ाने और कृषि विस्तार हेतु 15 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रतिवर्ष प्रति बालिका को दे रही है।
स्कूल के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने छात्राओं को बधाई देते हुए बताया कि भारती निकेतन स्कूल में कृषि संकाय में प्रायोगिक रूप से विषय को और अधिक समझने के लिए आधुनिक कृषि प्रयोगशाला की उचित व्यवस्था है, जो बीकानेर संभाग की सबसे बड़ी कृषि प्रयोगशाला मानी जा रही है। स्वामी ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा से ही JET/ICAR की तैयारी स्कूलिंग के साथ ही करवाई जा रही है, जिसके कारण प्रतिवर्ष 12वीं पास करने के साथ ही अनेक विद्यार्थियों का चयन JET परीक्षा में भी हो रहा है।

एनसीसी ए प्रमाण पत्र की परीक्षा का सफल आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। भारती निकेतन स्कूल में 7वीं राजस्थान एनसीसी बटालियन बीकानेर के तत्वावधान में एनसीसी ए प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में सरदारशहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान के एनसीसी कैडेट्स भी सम्मिलित हुए। परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी से 01 फरवरी तक हुआ, जिसमें कुल 46 कैडेट्स ने भाग लिया। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने में 7वीं राजस्थान बटालियन एनसीसी बीकानेर के सूबेदार संजय खुर्ले और हवलदार लालचंद की मुख्य भूमिका रही। एनसीसी ऑफिसर एएनओ नितिन सिंह ने परीक्षा के सभी पहलुओं पर ध्यान में रखते हुए इसे संपन्न करवाया। इस परीक्षा के दौरान कैडेट्स ने विभिन्न प्रैक्टिकल्स में भाग लिया, जिनमें ड्रील, हथियार प्रशिक्षण, मैप रेडिंग और कम्युनिकेशन जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं। साथ ही, एक लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई। संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी, प्रधानाचार्य सत्यनारायण स्वामी, और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित ने इस परीक्षा के सफल आयोजन पर बधाई दी और विद्यार्थियों को इस परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़