श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 मार्च 2026। भारती निकेतन के प्ले स्कूल में नन्हें मुन्नें अंग्रेजी बोलने में दक्ष होंगे और बच्चों का अंग्रेजी के प्रति झिझक व संकोच दूर करने के नए प्रयास किए जाएंगे। प्ले स्कूल में 31 मार्च से स्पोकन इंग्लिश की कक्षाएं शुरू कर दी गई है। स्कूल के डायरेक्टर श्रीकृष्ण स्वामी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में अंग्रेजी भाषा के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाना और उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में अंग्रेजी के योगदान को पूरा करना है। स्वामी ने बताया कि इन कक्षाओं का संचालन शिक्षाविद् डॉ. सुभाषचंद्र मिश्रा द्वारा किया जाएगा। मिश्रा ने बताया कि प्ले स्कूल के बच्चों को अंग्रेजी वार्तालाप, आशु भाषण, आधारभूत व्याकरण तथा शब्दावली (Vocabulary) का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही Synonyms, Antonyms, One Word Substitution, Homonyms, Prefix एवं Suffix जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। ये कक्षाएं अप्रैल, मई व जून माह में तीन महीनों के विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से दो समूहों में संचालित होंगी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इन कक्षाओं के माध्यम से बच्चों की भाषा संबंधी झिझक को दूर करने तथा सही शब्द प्रयोग एवं प्रभावी संचार कौशल विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं इसी के साथ प्ले स्कूल के बच्चों की रूचि का परीक्षण कर उन्हें विज्ञान व गणित विषयों का भी अतिरिक्त अध्ययन करवाया जाएगा।