WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और पेयजल शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई  |  एजेंसी पर उमड़ रही भीड़, कमर्शियल बंद होने से मची हड़बड़ी, घरेलू सप्लाई सुचारू का दावा, एसडीएम ने बनाया कंट्रोल रूम  |  20 मार्च को होगा रंगारंग आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता होंगे पुरस्कृत, प्रवेश नि:शुल्क  |  विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

भारती करियर इंस्टीट्यूट का नवाचार, तैयारी को बल देने के लिए होगा विशेष आयोजन, पंजीकरण हुआ प्रारंभ

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 दिसंबर 2025। भारती करियर इंस्टीट्यूट द्वारा नीट 2026 व आईआईटी 2026 के लिए विशेष टेस्ट सीरीज प्रारंभ की जा रही है। सीरीज में 12 यूनिट टेस्ट व 12 मेजर टेस्ट करवाएं जाएंगे जिनका पैटर्न बिल्कुल रियल एग्जाम की तरह ही होगा। इंस्टीट्यूट के श्यामसुदंर स्वामी ने बताया कि टेस्ट पूर्णत नए एग्जाम पैटर्न पर आधारित होंगे और इससे विद्यार्थी की तैयारी को जबरदस्त बल मिलेगा। इस टेस्ट सीरीज से विद्यार्थी की तैयारी सुदृढ़, सटीक व संतुलित हो सकेगी। इस सीरीज की विशेषता होगी कि जो भी अंक विद्यार्थी प्राप्त करेंगे उनकी सहायता से उनको अनुमानित ऑल इंडिया रैंक भी बताई जाएगी और विद्यार्थी का कौनसा टॉपिक कमजोर है जिस पर उसे ध्यान देने की आवश्यकता है, विषय विशेषज्ञों द्वारा ये जानकारी भी विद्यार्थियों को दी जाएगी।इससे समय रहते विद्यार्थी अपनी कमियों को दूर कर सकेंगे। स्वामी ने बताया कि जो भी विद्यार्थी ऑनलाइन या सेल्फ स्टडी मॉड पर है उनको ये ऑफलाइन टेस्ट सीरीज आवश्यक रूप से जॉइन करनी चाहिए। जिससे मुख्य परीक्षा के जैसा वे अनुभव ले सकें। इस मेजर टेस्ट सीरीज के लिए संस्थान ने नाममात्र की फीस मात्र 399 रूपए रखी गई है। स्वामी ने बताया कि नीट व आईआईटी तैयारी के लिए भारती निकेतन के विषय विशेषज्ञों ने ये विशेष टेस्ट सीरीज विकसित की है। जिसका लाभ क्षेत्र के विद्यार्थी ले सकेंगे। इसके लिए पंजीकरण प्रारंभ हो गए है। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए 8696626052 पर संपर्क कर सकतें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़