WhatsApp Menu
मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े दो खास खबरें  |  “विज्ञान प्रतिभा स्कॉलरशिप टेस्ट -2026” प्रतिभाओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार  |  बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  | 

भाजपा के महेंद्र को मिली दोहरी जिम्मेदारी, सोनी व बोहरा बने संयोजक व सहसंयोजक, पढें पूरी खबर।

बजट-2026 के प्रचार प्रसार के मंडल स्तर पर समिति का गठन, इन्हें मिला दायित्व।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 जनवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात द्वारा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशों के बाद केंद्रीय बजट–2026 के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण हेतु मंडल स्तर पर समिति का गठन किया गया है। इस क्रम में जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया एवं शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी की अगुवाई में श्रीडूंगरगढ़ शहर संयोजक के रूप में मदन सोनी तथा सह-संयोजक के रूप में संतोष बोहरा एवं महेंद्र राजपूत को नियुक्त किया गया है। राधेश्याम दर्जी ने बताया कि इन सदस्यों को केंद्र सरकार के बजट प्रावधानों को आमजन तक पहुंचाने, संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करने का दायित्व दिया गया है।
महेंद्र को मिली तारानगर विस्तारक की जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। भाजपा के महेंद्र राजपूत को तारानगर विधानसभा के विस्तारक का दायित्व दिया गया है। राजपूत ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजेश गुर्जर, विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़