WhatsApp Menu
गौशाला संचालक प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम संपन्न, जिले भर से गौशालाओं के प्रतिनिधि हुए शामिल।  |  पढें दो खास खबरें एकसाथ:-  |  भाजपा ने जिला कार्यसमिति में सदस्यों की हुई नव-नियुक्ति, श्रीडूंगरगढ़ में आधा दर्जन से अधिक को मिला स्थान।  |  सोमवार को तेजा मंदिर में होगी बैठक, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह की रूपरेखा होगी तय।  |  सरकारी स्कूलों के होनहारों का किया सम्मान, निकाली रैलियां।  | 

भाजपा कार्यालय में मेधावी भागीरथ का सम्मान, विधायक ने बताया प्रेरणीय।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 अप्रैल 2026। 12वीं बोर्ड के विज्ञान विषय में शत प्रतिशत अंक हासिल करने वाले भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के मेधावी दिव्यांग छात्र भागीरथ सिंह को बधाई व शुभकामनाएं देने का तांता लग गया है।
रविवार शाम को भाजपा कार्यालय में विधायक की अगुवाई में छात्र का सम्मान किया गया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने इसे क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाला क्षण बताते हुए युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणीय सफलता बताया। विधायक ने कहा कि ऐसे होनहार देश का भविष्य है और इनकी मेहनत और लग्न आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देगा। कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारियों ने भागीरथ व उनके पिता रामनारायण सिंह को बधाई देते हुए भारती निकेतन के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, भवानी तावणियां, उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, राजेंद्र सिंह पुंन्दलसर, मूलचंद इंदौरिया, रोहित बोहरा, राजेंद्र राजपुरोहित, आईदान जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़