WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

भाजपा का विकास रथ पहुंचा उदरासर, जालबसर और सुरजनसर

सरकार के 2 साल पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा विकास का संदेश

डूंगरगढ़ one 22 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को विकास रथ उदरासर, जालबसर और सूरजसर गांव पहुंचा, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

अभियान के दौरान विधायक सारस्वत सहित भाजपा पदाधिकारी गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी और विकास कार्यों की जानकारी पंपलेट के माध्यम से घर-घर पहुंचाई गई।
देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता दी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क, स्वच्छता, रोजगार और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कई योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी करोड़ों रुपए के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से कई पूरे हो चुके हैं और कई प्रगति पर हैं।

कार्यक्रम में भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, भीयानाथ सिद्ध, मेघसिंह सोनी, पवन सारस्वत सहित प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी।
विकास रथ अभियान के जरिए सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे लोगों में सरकार के प्रति विश्वास और सहभागिता और मजबूत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़