ग्रामीणों में खुशी, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद
डूंगरगढ़ one 13 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत बीदासरिया में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण के लिए ₹55 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति मिलने की खबर से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से नए भवन की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने पर अब क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
नए भवन के निर्माण से उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा तथा आसपास के गांवों के मरीजों को भी उपचार में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
इस स्वीकृति के लिए ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत का आभार व्यक्त किया है।
सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी और आसपास के गांवों के मरीजों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।