WhatsApp Menu
गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  | 

बीदासरिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का CBEO ने किया औचक निरीक्षण

डूंगरगढ़ one 8 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीदासरिया में सोमवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) शिवनारायण विश्नोई ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, अनुशासन और साफ-सफाई सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया।

CBEO ने विद्यालय प्रशासन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, अनुशासन बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित मॉनिटरिंग और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना आवश्यक है।

निरीक्षण के समय उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल मेघवाल ने विद्यालय से जुड़ी प्रमुख समस्याओं की ओर CBEO का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि अध्यापकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही उन्होंने रमसा योजना के तहत दो नए कक्षा-कक्ष स्वीकृत कराने तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरनाथजी का नाडा, बीदासरिया के लिए नए भवन की स्वीकृति की मांग रखी।

सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा रखी गई समस्याओं पर सहमति जताते हुए CBEO शिवनारायण विश्नोई ने आश्वासन दिया कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी जल्द पूरी की जाएगी। इसके अलावा दो अतिरिक्त कक्षा-कक्षों को शीघ्र स्वीकृत कराया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय हरनाथजी का नाडा के लिए नए भवन का प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है, जिसकी स्वीकृति जल्द मिलने की संभावना है।

अंत में CBEO ने विद्यालय प्रशासन को शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़