WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

बीती रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने खंगाला घर, नगदी चोरी कर ले गए, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, गश्त बढ़ाने की मांग की

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 जनवरी 2026। बीती रात अंचल के एक घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर की अलमारी सहित लटाने तक खंगाली और अलमारी में रखी नगदी चोरी कर ले गए।
गांव इंदपालसर बड़ा में रविवार रात माताजी मोड़ पर स्थित कालका मंदिर में चोरी की वारदात हुई वहीं इसी मोड़ के निकट स्थित एक ढाणी में बीती रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। यहां रामचंद्र पुत्र लूणाराम सुथार के घर छत के रास्ते चोर घुसे और कमरे में रखी अलमारी व लटाने खंगाली। चोरों ने अलमारी में रखे करीब 60 हजार रूपए नगदी चोरी कर लिए व कुछ छोटा सामान सोने चांदी के भी पार कर लिए है। पीड़ित ने बताया कि वह हैदराबाद रहकर काम करता है और गांव में घर पर उसके बच्चे व पत्नी थे। वे पास ही के कमरे में सो रहें थे और चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मौके पर सरपंच भाई मनोज कुमार पारीक पहुंचे व पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए लगातार हो रही वारदातों की पूरी जांच करने व पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़