WhatsApp Menu
सरकारी स्कूलों ने भी दिया उत्कृष्ट परिणाम, पढ़े खबर  |  पढ़ें धार्मिक आयोजनों की सामूहिक खबर।  |  श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं सुयश, पढ़ें दो गर्वित करने वाली खबरें एक साथ  |  सूडसर में 1 अप्रैल से हनुमान जयंती का दो दिवसीय मेला, आधी रात को होगी महाआरती  |  पढ़ें दो सामाजिक खबरें एक साथ  | 

बीड़ भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम: कालू रोड से हटाया अतिक्रमण, ‘सर्व समाज’ का बोर्ड भी उखाड़ा, देखें वीडियो

डूंगरगढ़ one 26 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका प्रशासन ने आज कालू रोड स्थित राजस्व भूमि पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटा दिया। मौके पर “सर्व समाज संस्था” के नाम से लगा बोर्ड भी हटाया गया। कार्रवाई ईओ व तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा की अगुवाई में की गई।

डूंगरगढ़ one: इस सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

प्रशासन की टीम में पटवारी, नायब तहसीलदार, पालिका कर्मचारी व पुलिस जाप्ता शामिल रहा। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश देकर भूमि को खाली करवाया।

तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने बताया कि संबंधित भूमि राजस्व विभाग की बीड़ भूमि है, जिस पर किसी भी प्रकार का निजी स्वामित्व मान्य नहीं है। हाल ही में इस जमीन पर बोर्ड लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की।

इधर, क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि पूर्व में कुछ लोगों द्वारा इस भूमि के पट्टे बनवाने का प्रयास किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़