WhatsApp Menu
बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  | 

बीकानेर: विधि महाविद्यालय में जेंडर सेंसटाइजेशन पर कार्यशाला, कहा- सोच बदलेगी तो समाज बदलेगा

महिला अधिकारिता विभाग व महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं व ‘तेरे मेरे सपने’ कैंपेन की दी जानकारी

डूंगरगढ़ one 3 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर में महिला अधिकारिता विभाग, बीकानेर एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जेंडर सेंसटाइजेशन (लैंगिक संवेदनशीलता) विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. भगवाना राम बिश्नोई ने की।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मीनाक्षी कुमावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सम्मान, समानता और संवेदनशीलता यही इस विशेष सत्र का मूल संदेश है।” उन्होंने कहा कि जेंडर सेंसटाइजेशन केवल महिलाओं से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सोच से जुड़ा हुआ मुद्दा है।

महिला अधिकारिता विभाग से आई टीम में कविता महेश्वरी, कार्तिक बोहरा, सरिता गोदारा एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
कविता महेश्वरी ने महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चियों के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात कार्तिक बोहरा ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से जेंडर सेंसटाइजेशन के महत्व को समझाते हुए कहा कि “जब सोच बदलेगी, तभी समाज बदलेगा।” उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पहचान, अधिकार और सम्मान के साथ स्वीकार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

सरिता गोदारा ने महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित “तेरे मेरे सपने” कैंपेन की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इसके उद्देश्यों से अवगत कराया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का टीम द्वारा समाधान भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर कुमुद जैन ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़