WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ रंगा होली के रंगों में, रंग गुलाल से खूब खेली होली, दी एक दूसरे को बधाई।  |  पांच दिवसीय घींदड़ होली महोत्सव-2026 का सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ, उमड़े रसिए।  |  मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  | 

बीकानेर में बदल गया है पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र का पता, पढ़े आमजन से जुड़ी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 फरवरी 2026। पासपोर्ट बनाना हो या नौकरियों की नई ज्वाइनिंग करनी हो, आम जन को पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ती है। सबंधित थाने में वेरिफिकेशन डोक्यूमेंट जमा करवाने के बाद बीकानेर में स्थित पुलिस परामर्श एंव सहायता केंद्र से यह वेरिफिकेशन जारी किया जाता है। यह केंद्र बीकानेर में गत दिनों तक तो बीकानेर के महिला थाने के पास स्थित था, परंतु अब इसका नया पता पुलिस चौकी मुरलीधर व्यास नगर, करमीसर रोड़ पर स्थानांतरित हो गया है। अब पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आम जन को अपने सबंधित थाने में चरित्र सत्यापन के बाद इसी परिवर्तित स्थान पर जाना होगा। अभी भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन पुलिस सहायता केंद्र के पुराने पते पर पहुंच रहे है, जिससे उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आमजन की जागरूकता के लिए पुलिस महकमे ने नए पति से संबंधित जानकारी जिले के लोगों के साथ साझा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़