WhatsApp Menu
गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  | 

बीकानेर को चली कई गाड़ियां खड़ी हुई बीच रास्ते, घंटो से अटके यात्री, रहें परेशान।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 दिसंबर 2025। बुधवार सुबह बीकानेर पहुंचने वाले यात्री बुरी तरह से परेशान हो रहें है। ये गाड़ियां अन्य स्टेशनों पर खड़ी है और कई घंटो से यात्रीगण बुरी तरह से परेशान हो रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर तीन घण्टे से दिल्ली सराय रोहिल्ला खड़ी है। ये गाड़ी 5.40 पर श्रीडूंगरगढ़ और 7.30 पर बीकानेर पहुंचने का समय है। परन्तु ये करीब तीन घण्टे से
श्रीडूंगरगढ़ ही खड़ी है। इसी प्रकार हरिद्वार बीकानेर एक्सप्रेस 4.38 पर रतनगढ़ पहुंची है। जो अभी तक रतनगढ़ ही खड़ी है, ये गाड़ी 7.55 पर बीकानेर पहुंचने वाली थी। इसी प्रकार बीकानेर से आने वाली भी कई गाड़ियां बाधित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाढ़वाला में अंडर ब्रिज के धंस जाने से रेल यातायात बाधित हुआ है। इससे हजारों यात्री परेशान हो रहें है वहीं उनके परिजन भी परेशान हो रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़