WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

बीएलओ प्रशिक्षण के पांचवे दिन की अपडेट, वहीं रेलवे प्रशासन ने की श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था।

201 से 243 तक के बूथ लेवल अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। पंचायत समिति सभागार में चल रहें बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवे दिन आज 201 से 243 तक के बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। आज शिविर प्रशिक्षण की अध्यक्षता उमा मित्तल ने की। मित्तल ने बीएलओ को उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों से अवगत करवाते हुए फार्म संख्या 6, 6 क, 7 व 8 के बासरे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान तहसीलदार कुलदीप सिंह, नायब तहसीलदार रमेंश सिंह चौहान ने प्रशिक्षण की मॉनिंटरिंग की। प्रशिक्षण में डिजिटल एप, बीएलओ एप, वीएचए एप के बारे में जरूरी प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षार्थियों का ऑनलाइन मूल्यांकन भी किया गया। इस दौरान एएलएमटी डॉ मनीष कुमार सैनी, नौरतमल शर्मा, सहीराम भामू, पवन कुमार माली व श्रवण कुमार मोटसरा ने प्रशिक्षण दिया। बीएलओ रजिस्ट्रेशन तथा प्रशिक्षण व्यवस्था आदि कार्य ओमप्रकाश द्वारा संपादित किया गया।

बालाजी दादोजी महाराज हनुमान मेले में परसनेऊ स्टेशन पर होगा गाड़ियों का अस्थाई ठहराव।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए आगामी 13 अगस्त व 14 अगस्त को परसनेऊ में लगने वाले बालाजी दादोजी महाराज हनुमान मेले के मौके पर बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर व प्रयागराज-लालगढ-प्रयागराज रेलसेवाओं का परसनेऊ स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। दोनों गाड़ियों के आने व जाने के समय इस स्टेशन पर दो दो मिनिट का ठहराव होगा जिससे यहां श्रद्धालु उतर सके व चढ़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़