WhatsApp Menu
छोटी कक्षाओं से ही शुरू हो रही है प्री-फांउडेशन कक्षाएं  |  सोमवार को है गौ-सम्मान दिवस, तैयारियों को दिया अंतिम रूप  |  नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।  |  बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान।  |  लहंगा चुन्नी, बरी बेस व वैवाहिक साड़ियों के लिए निकिता साड़ी हाऊस है परफेक्ट पता, हुआ भव्य उद्घाटन।  | 

बिजली बिल भरवाने के लिए बैंक से निकाले हजारों रूपए, बैंक से पीछे हुए दो युवक, थैले में कट मार ले भागे।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 फरवरी 2026। क्षेत्र में चोर, उठाईगिरे और जेबकतरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। भले लोगों की गाढ़ी कमाई इनकी भेंट चढ़ रही है जिससे अनेक परिवार परेशान हो रहें है। सोमवार को क्षेत्र का एक किसान गांव से श्रीडूंगरगढ़ बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच में आया और बिजली बिल भरवाने के लिए 20 हजार रूपए निकाले। उन्होंने अंदेशा जताया कि दोनों युवक बैंक में ही उनके पीछे थे और उनका पीछा करते हुए सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक पहुंच गए।
गांव कुंतासर निवासी आदूराम सहू सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक में डायरी में एंट्री करवा रहें थे, तभी उन्हें थैले से रूपए निकल जाने की जानकारी हुई। सहू के थैले में कट लगाकर 20 हजार रूपए दो अज्ञात चोरों ने पार कर लिए। सहू ने बैंक कार्मिकों सहित आस पास के लोगों को जानकारी दी और बैंक में फुटेज निकाले जा रहें है। किसान ने बताया कि वह बिजली बिल भरवाने के लिए ही बैंक से रूपए निकाले थे। किसान सहू को नुकसान हो गया और पुलिस को भी सूचना दी गई है। पुलिस एएसआई सुरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़