WhatsApp Menu
12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  | 

बिजली का ढीला तार टूट कर गिरा, खेत की बाड़ में लगी आग, कार्मिक पर फोन नहीं उठाने का आरोप।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 30 दिसंबर 2025। बिजली के ढीले तारों को कसवाने की मांग और शिकायतें क्षेत्र में लगातार विभाग को मिल रही है। मंगलवार को एक ढीला तार टूटकर खेत की बाड़ पर गिरा और आग लग गई। ग्रामीणों ने जीएसएस के कार्मिक को कई बार फोन किए परंतु कार्मिक ने फोन नहीं उठाया, जिससे आग ने फैलते हुए पूरी बाड़ को चपेट में ले लिया व आधा घंटे में पूरी बाड़ जलाकर राख कर दी।
गांप रीड़ी से निकलते ही केऊ जाने वाली बिजली लाइन में मंगलवार सुबह करीब 11.15 बजे तार टूटकर नीचे गिरा। इस तार से मालाराम बुधाराम जाखड़ के खेत की बाड़ ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरे खेत की बाड़ जलकर राख हो गई। उमानाथ सिद्ध व भूराराम ने बताया कि इस दौरान जीएसएस कार्मिक को कई फोन किए पर परंतु फोन नहीं उठाया गया। जिससे राहत कार्य करने में देरी के चलते आग फैलती गई और सारी बाड़ चपेट में आ गई। खेत मालिक मालाराम ने कड़ी नाराजगी जताते बताया कि कई बार विभाग को यहां एक पोल लगाकर तार ऊंचे करने की मांग की गई परंतु सुनवाई नहीं की गई। जाखड़ ने कहा कि अब विभाग द्वारा एक पोल लगाकर ही तार जोड़ने की कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़