WhatsApp Menu
बिग्गाजी मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, ध्वजा बांध मांगी मन्नतें।  |  धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा  |  ब्राइट फ्यूचर के सितारों ने 12वीं में किया नाम रोशन, हासिल किया बेहतरीन  |  मादक पदार्थो की तलाश में क्षेत्र के इस गांव में पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम, दी दबिश, हो रही तलाशी।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की दो खबरें पढ़े एक साथ  | 

बिग्गाजी मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, ध्वजा बांध मांगी मन्नतें।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 मार्च 2026। क्षेत्र के लोकदेवता वीर बिग्गाजी महाराज की धड़ देवली में दो दिवसीय चैत्र मेला आज शाम विशेष ज्योत आरती के बाद संपन्न हुआ। दूर दूर से श्रद्धालु मंदिर में धोक लगाने पहुंचे और यहां ध्वजा बांध कर अपनी मन्नतें मांगी। नवविवाहित जोड़ों ने मंदिर पहुंचकर गठजोड़े की धोक लगाई। मेले के दौरान दो सोमवार शाम व मंगलवार को दिनभर नि:शुल्क भंडारे में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार रात दादा का जागरण संपन्न हुआ। जागरण में बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर सहित अनेक प्रदेशों से श्रद्धालु शामिल हुए। युवाओं ने भजनों पर नाचते हुए आनंद लिया। वीर बिग्गा मानव सेवा संस्थान के सदस्यों ने दो दिवसीय मेले की सभी व्यवस्थाएं संभाली। वहीं पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी से अपनी सेवांए दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़