पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़ परिवार ने दी जमीन, गिल्ला परिवार ने कराया भवन निर्माण का शुभारंभ
डूंगरगढ़ one 25 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत बिग्गा में सामाजिक एकजुटता की मिसाल देखने को मिली। जाट समाज संस्थान के लिए पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़ एवं उनके बड़े भाइयों ने 90×150 फीट (करीब 13,500 वर्गफुट) भूमि दान की है। साथ ही 480 फीट लंबी चारदीवारी और मुख्य द्वार बनाने का भी निर्णय लिया गया है।
इसी कड़ी में गिल्ला परिवार के खेताराम, डालूराम, मोहनराम और बाबूलाल गिल्ला ने अपने पूर्वजों की स्मृति में दो बड़े हॉल (20×30 फीट) व बरामदे सहित करीब 1200 वर्गफुट में भवन निर्माण का कार्य भूमि पूजन के साथ शुरू कराया।
नौरंगराम पुत्र बीरमाराम जाखड़ ने समाज के लिए नलकूप निर्माण करवाकर सहयोग दिया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में भंवरलाल जाखड़, सुरजाराम जाखड़, नेमीचंद जाखड़, रेवंतराम गिल्ला, धर्माराम गिल्ला, दीपाराम गिल्ला, गोपालराम गोदारा, कालूराम शर्मा, ओमप्रकाश दर्जी, भैराराम जाखड़, प्रदीप गिल्ला, कालूराम गिल्ला, मुकनाराम बावरी, इमिलाल मेघवाल, रामेश्वर लाल जाखड़, रामरख जाखड़, ताराचंद जाखड़, संतलाल जाखड़, सोहनराम जाखड़, आदूराम जाखड़, चेतनराम, गणेश गिल्ला, रमेश गिल्ला, राजूराम मेघवाल, धन्नाराम मेघवाल, भागूराम मेघवाल, मनोज, श्रीभगवान, कुंदनमल सहित कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का विधिवत भूमि पूजन पंडित गौरीशंकर व्यास ने कराया।