WhatsApp Menu
26 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  10 दिन में ट्यूबवेल निर्माण का आश्वासन, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की शुरू।  | 

बिग्गा: बालाजी उच्च माध्यमिक विद्यालय में फागोत्सव की धूम, रंगों में सराबोर हुए विद्यार्थी

डूंगरगढ़ one 28 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बालाजी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिग्गा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी फागोत्सव (होली उत्सव) बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों के लिए विशेष रंगों की व्यवस्था की गई, जो अमित पुरोहित द्वारा उपलब्ध करवाई गई। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और भाईचारे, प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम के अंतर्गत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। विद्यार्थियों ने फाग गीत, नृत्य एवं कविताओं के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य परमेश्वरलाल बाना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। वहीं व्यवस्थापक अमित पुरोहित एवं मुखराम बाना ने विद्यार्थियों से सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने की अपील की।

इस अवसर पर सुरेन्द्र जागू, अमित सुथार, ओमप्रकाश जागू, राकेश, मनोज, रमेश शर्मा, संदीप, भंवरलाल, दशरथ, रामस्वरूप, ओमसिंह, पुखराज बोहरा, कृष्णा देवी सैन, कुम्भाराम मेघवाल सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं तथा मिठाइयों का वितरण किया गया। पूरा आयोजन सौहार्दपूर्ण और उल्लासमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़