WhatsApp Menu
मारपीट व छीना झपटी के आरोप में एक परिवार के पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज  |  रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित  |  एक दर्जन से अधिक 33 केवी पर होगी बिजली कटौती, पढें कब व कहां.?  |  मधु आचार्य ‘ आशावादी ‘ की दो पुस्तकों ‘ अर्जुन – आचार्य संवाद ‘ व कहानी संग्रह ‘ बादल का एक टुकड़ा’ का विमोचन।  |  चर्चित कांड: सोना हड़पने के आरोप में आरोपी की जमानत खारिज  | 

बालिका दिवस पर वर्षा और मनोज ने बताई ऑपरेशन सिंदूर में महिला शक्ति की अग्रणी भूमिका, खूब हुई सराहना

कार्यक्रम में बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास की झलक दिखाई दी। वर्षा शर्मा और कुमारी मनोज मेघवाल ने “ऑपरेशन सिंदूर” में महिला शक्ति की अग्रणी भूमिका को बड़े ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी इस प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, और उपस्थित विद्यार्थियों व विद्यालय के स्टाफ ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में महिला वर्ग को देश और समाज की धुरी बताया। उन्होंने बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाज को संवेदनशील होकर प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सृष्टि ने सृजन शक्ति देकर महिलाओं को मानवीयता के उच्चतम शिखर पर रखा है, और भारतीय परंपरा व संस्कृति में महिलाओं का सदैव उच्च सम्मान रहा है।

प्रधानाचार्य कुमार ने आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान को पूरा महत्व मिले। उन्होंने बालिकाओं के प्रति समाज में व्याप्त संवेदनशीलता को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा, जो बालिकाओं के उत्साह और उमंग में सहभागी बना। यह कार्यक्रम बालिकाओं को प्रेरित करने और समाज को उनकी शक्ति का एहसास कराने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़