WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो  |  श्रीडूंगरगढ़ में पेंशनर्स में रोष: काली पट्टी बांधकर निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन  |  रिड़ी के महात्मा गांधी स्कूल का 10वीं रिजल्ट 100%, श्रीकृष्ण 86% के साथ प्रथम  |  लर्न एंड फन स्कूल का किया अवलोकन, स्कूल प्रबंधन ने किया अभिनंदन, बताई स्कूल की विशेषताएं  |  राजकीय विधि महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया हिंदू नव संवत्सर 2083  | 

बाल कवि सम्मेलन में किशोरों ने देशभक्ति और संस्कृति गौरव गान की दी प्रस्तुतियां, अतिथियों ने आयोजन को सराहा, निकुंज रही प्रथम, विजेता हुए पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 मार्च 2025। सेवा कुंज में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के बैनर तले मंगलवार रात बाल कवि सम्मेलन का सार्थक कार्यक्रम संपन्न हुआ। दो दर्जन किशोरों ने देशभक्ति और संस्कृति के गौरव गान की कविताएं प्रस्तुत की। अतिथियों ने 5 से 15 वर्ष तक की आयु के नन्हें मुन्ने और किशोर काव्य पाठियों की सराहना की। बाल कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बाल कविताओं के रचियता साहित्यकार शिवराज भारतीय शामिल हुए। शिवराज ने बाल्यावस्था से ही बच्चों में पुस्तकें पढ़ने की आदत डालने और बालकों को साहित्य से जोड़ने की प्रेरणा दी। आयोजन साहित्यकार मदन सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सैनी ने बालक बालिकाओं से विद्या को आचरण में उतारने व शिक्षा के साथ कुशल व्यवहारिकता सिखने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मधु झाबक ने कहा कि बच्चे कच्चे घड़े के समान होते है और किताबें उन्हें संस्कार देती है। बच्चों में पढ़ने की आदत डालने के प्रयास जरूर किए जाने चाहिए। परिषद की इकाई अध्यक्ष भगवती पारीक ने सभी का स्वागत किया और मंत्री छैलूदान चारण ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता राजू शर्मा ने किया।
प्रतिभागियों का किया सम्मान, विजेताओं को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बाल कवि सम्मेलन में विभिन्न स्कूलों से दो दर्जन किशोरों ने प्रस्तुतियां दी। सम्मेलन में निर्णायक के रूप में श्रीडूंगरगढ़ ONE की संपादक कपिला स्वामी, डॉ मनीष सैनी, सीमा भोजक शामिल रही। सभी को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाल कवि सम्मेलन में युवाओं पर मोबाइल के बढ़ते प्रभाव चिंता व्यक्त करते हुए स्वरचित कविता प्रस्तुत करने वाली निकुंज सारस्वत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर कमल प्रजापत मोमासर व तृतीय स्थान पर वंदना सेवग ने प्राप्त किया।
इनकी रही उपस्थिति।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा भादानी, मंजुला जैन, जेपीएस निदेशक कुंभाराम घिंटाला, संस्कार इनोवेटिव स्कूल के निदेशक मनोज गुसाईं, लर्न एंड फन की संचालक विनीता सारस्वत, शशिदेव शर्मा, लक्ष्मीनारायण भादू, पवन गोयतान, अनिल सोनी, नंदकिशोर पारीक, मनमोहन भारतीय सहित विभिन्न स्कूलों के स्टाफगण, सेवा धाम व सेवा कुंज के बालक बालिकाएं व अनेक मौजिज लोग शामिल रहें। सभी ने बाल कवियों की प्रस्तुतियां सुनी और बाल प्रतिभाओं को मंच दिए जाने के लिए आयोजन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़