WhatsApp Menu
17 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  | 

बाबा साहेब को श्रद्धांजलि, भीम युवा शक्ति संगठन ने मनाया महापरिनिर्वाण दिवस

शनिवार को उतरादा बास में भीम युवा शक्ति संगठन ने अंबेडकर लाइब्रेरी में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक, सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।

बीरबल मास्टर, हुलाशा राम मेघवाल, भगवान राम मेघवाल, डूंगरराम मेघवाल, ताराचंद मेघवाल, रामप्रताप मेघवाल सहित कई गणमान्य लोग बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि बाबा साहेब का प्रसिद्ध नारा “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

संगठन के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को बाबा साहेब के विचारों से जोड़ना है। बाबू लाल गर्ग ने कहा कि समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलना आवश्यक है।

वहीं, श्रीडूंगरगढ़ में सरदारशहर रोड स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्मृति भवन में भी एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, राजस्थान मेघवाल परिषद के जिला उपाध्यक्ष थानमल भाटी, सहीराम रोलन, प्रकाश गांधी, मनोज मेघवाल और अन्य लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इन कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और कार्यों को याद किया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़