WhatsApp Menu
12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  | 

बाडेला का जगदीश खेलेगा कबड्डी में नेशनल, खेल प्रेमियों ने जताई प्रसन्नता।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 दिसंबर 2025। अपने खेल का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर राष्ट्रीय खेलों में शामिल होकर क्षेत्र के खिलाड़ी नाम रोशन कर रहें है।
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद कबड्डी 14 वर्षीय छात्र प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम में गांव बाडेला के जगदीश पुत्र किशनाराम ज्याणी ने अपना स्थान बनाया है। जगदीश नागौर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए व फाइनल टीम में सलेक्शन हासिल कर लिया है। अब जगदीश राजस्थान की टीम में नेशनल खेलते हुए अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। ये प्रतियोगिता 6 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी। गांव के ओमप्रकाश भाकर व कोच बलराम जांगिड़ सहित परिजनों व ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताते हुए बालक को बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़