WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 24 पेटी शराब बरामद कर दो युवकों को किया गिरफ्तार।  |  सीएम आवास पर बोर्ड अध्यक्षों की बैठक: कौशल विकास और किसानों के मुद्दों पर मंथन  |  स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग जुटा प्रयासों में, डॉ सोनी ने पीएचसी दुलचासर का निरीक्षण कर दी हिदायत  |  दुलचासर PHC का निरीक्षण: CMHO ने खुद करवाई HPV टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग  |  श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था  | 

बस से उतारने पर बवाल: नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से ₹2180 छीने, साथियों को बुलाकर बस रुकवाने की दी धमकी

डूंगरगढ़ one 7 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीगंगानगर- उदयपुर रूट पर चलने वाली एक निजी बस में शराब के नशे में चढ़े युवक को उतारने पर विवाद हो गया। युवक ने बस परिचालक के साथ धक्का-मुक्की कर जेब से रुपए छीन लिए और बाद में अपने साथियों को बुलाकर रास्ते में बस रुकवाने की धमकी दी। मामले में बस परिचालक ने शनिवार को पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में लिखित रिपोर्ट दी है।

प्रार्थी किशन नाई निवासी आडसर बास, श्रीडूंगरगढ़ ने रिपोर्ट में बताया कि वह बस संख्या MP-44 ZF-0577 में परिचालक के रूप में कार्य करता है। यह बस श्रीगंगानगर से उदयपुर के बीच चलती है।

उन्होंने बताया कि 6 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे बस श्रीडूंगरगढ़ के घूमचक्कर पर रुकी थी। उसी दौरान एक युवक शराब के नशे में जबरन बस में चढ़ गया और पहले से बुक सीटों पर बैठने का प्रयास करने लगा। बस में महिला यात्री होने के कारण परिचालक और स्टाफ ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा।

इस पर युवक ने अपना नाम राजू राईका पुत्र जगमाल राईका निवासी इन्दपालसर राईकान बताते हुए धमकी दी कि उसे धर्मास तक नहीं छोड़ा तो बस की खैर नहीं रहेगी। विरोध करने पर उसने परिचालक के साथ धक्का-मुक्की की और उसकी शर्ट की जेब में रखे 2180 रुपए जबरन निकालकर भाग गया।

परिचालक के अनुसार युवक ने मोबाइल फोन से रामा राईका और नरपत राईका नाम के व्यक्तियों को फोन कर नौसरिया कैम्प पर हथियार लेकर आने और 20–30 लोगों को साथ लाने के लिए कहा।

नौसरिया कैम्प पर 30-40 लोग गाड़ियों में खड़े मिले

रात करीब 9:15 बजे जब बस नौसरिया कैम्प के पास पहुंची तो पीछे से आ रही एक कार में राजू राईका बस रुकवाने का इशारा कर रहा था। वहीं सड़क किनारे तीन-चार गाड़ियों में 30-40 लोग खड़े दिखाई दिए और बस को रोकने का प्रयास करने लगे। बस में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए चालक को बस नहीं रोकने के निर्देश दिए गए।

बस जलाने व जान से मारने की दी धमकी

बस मालिक के कहने पर गांव रिड़ी के सीताराम जाट व नन्दलाल ब्राह्मण कुछ लोगों के साथ नौसरिया कैम्प पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद राजू राईका, रामा राईका, नरपत राईका और उनके साथियों ने गाली-गलौच करते हुए बस जलाने और जान से मारने की धमकी दी।

रात अधिक होने के कारण परिचालक उसी समय थाना नहीं पहुंच सका और 7 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ थाने में लिखित रिपोर्ट दी। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और छीने गए 2180 रुपए बरामद कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़