WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

बरसी पहली मावठ की बरसात, किसानों ने ली राहत की सांस

श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 दिसंबर 2025। 2025 ने जाते-जाते अंतिम दिन किसानों के लिए आसमान से राहत की मावठ बरसा दी है। मौसम विभाग ने 31 दिसम्बर को एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बने होने व इसके प्रभाव से आज बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश/मावठ होने की संभावना जताई। श्रीडूंगरगढ़ में शाम को मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छा गए। शहर की गलियों में जहां पानी भर गया वहीं गांवो में किसानों परिवारों ने प्रसन्नता जताई है। क्षेत्र के गांव डेलवां लोढेरा सहित अनेक गांवो में बरसात प्रारंभ हो गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 1 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना रहेगी। वहीं 2 जनवरी से पुनः मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
किसानों को था इंतजार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अंचल के किसानों को बरसात का बेसब्री से इंतजार था। किसानों ने सीजन की पहली मावठ को फसलों के लिए अमृत समान बताते हुए कहा कि इससे रबी की फसलों की बढ़वार में फायदा होगा। बता देवें दिसबंर माह में भी ठंड नहीं पड़ने व मावठ के इंतजार में किसान मायूस हो रहें थे उन्हें आज राहत मिली है।
मंडी में दो दिन बाद माल लेकर आवें किसान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शाम को शुरू हुई तेज बरसात से मंडी परिसर में पानी भर गया है। मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने बताया कि किसान अपना माल लेकर दो दिन बाद आवें। क्योंकि अचानक आई बरसात से अव्यवस्था हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़