WhatsApp Menu
रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण एंव हड्डियों के रोगों में देंगे निशुल्क परामर्श, श्रीडूंगरगढ़ में शिविर 21 मार्च को  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  कुत्ते के हमले से घायल हुए मासूम की हुई नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी, डॉ अजयपाल चौधरी का रहा योगदान।  |  बदला मौसम का मिजाज, गर्मी में आई सर्दी, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आंधी बरसात का अलर्ट  |  महिला स्वयं सहायता समूह की वार्षिक आमसभा संपन्न, हस्तनिर्मित उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी  | 

बदला मौसम का मिजाज, गर्मी में आई सर्दी, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आंधी बरसात का अलर्ट

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 मार्च 2026। बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहें और ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। रात के तापमान में भारी गिरावट के साथ मौसम में सर्दी का एहसास बढ़ गया है। सुबह बुजुर्ग शॉल में लिपटे नजर आए। तेज गर्मी शुरू होने के बाद सर्दी आने से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं किसान भी चिंतित हो गए है।
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके असर से आगामी दो-तीन दिन कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी-बारिश (40-50 Kmph) व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना जताई है। विशेषज्ञों ने जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश होने, शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 19-20 मार्च को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने की संभावना है। 19 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी (40-50 Kmph) व बारिश होने की संभावना है। 20 मार्च को भी बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी (40-50 Kmph), बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।
वहीं किसान वर्ग में मौसम बदलने से चिंता का माहौल छा गया है। किसानों के अनुसार खेतों में सरसों पूरी तरह से पक हुई है और खेतों में काटकर सुखाई जा रही है। यदि बरसात हुई तो किसानों को नुकसान की आशंका रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान लगातार मौसम पर नजर रखते हुए अपने कृषि कार्य पूरे करने में जुटे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़