WhatsApp Menu
गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  | 

बजा बार चुनावो का बिगुल, अध्यक्ष और सचिव पर दो-दो प्रत्याशियों में सीधी टक्कर

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन के चुनावों का बिगुल बज चुका है व सोमवार कर नामांकन की समय सीमा तक अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए 2-2 आवेदन हुए है। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट कैलाश सारस्वत ने बताया की अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट ललित मारू एंव एडवोकेट गणेश मेघवाल ने नामांकन किया है व सचिव पद पर एडवोकेट जयप्रकाश मीणा व एडवोकेट श्रीकिशन पारीक ने अपना नामांकन दाखिल किया है। अब आगामी संपर्कों व वायदों का दौर शुरू हो गया है व कल नामांकन वापसी व नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोनों पदों पर एक से अधिक उम्मीदवारी मैदान में रहने पर 12 दिसम्बर को मतदान होना है। मतदान के तुरन्त बाद ही मतगणना कर परिणाम जारी होंगे। चुनावों के माहौल में कोर्ट परिसर में काफ़ी चहल पहल नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़