WhatsApp Menu
बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित  |  उल्लास का बना माहौल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आमजन भी आमंत्रित।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ से एकमात्र नेता को मिली भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में जगह, सिद्ध को मिल रही बधाइयां।  |  माकपा के जनसंघर्ष जत्थे ने क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में किया आह्वान, होगा केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध  | 

फोन पर बात कर रहें युवक ने अचानक दम तोड़ा।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के क्षेत्र कुचौर अगुणी निवासी एक युवक ने फोन पर बात करते हुए अचानक दम तोड़ दिया।
नापासर थाना क्षेत्र में सींथल के पास कुचौर अगुणी निवासी 28 वर्षीय रविंद्र पुत्र सीताराम बिश्नोई की अचानक अकाल मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई रामस्वरूप बिश्नोई ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई रविंद्र शनिवार को नापासर से अपने गांव जा रहें थे। रास्ते में सींथल के पास भाई के पास फोन आने पर उसने गाड़ी साइड में रोकी और बात करने लगा। उसी दौरान अचानक उसने सांस जोर से ऊपर खींचा और वह बेहोश हो गया। जिसे परिवादी उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी सुषमा कुमारी को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़