WhatsApp Menu
दहेज में 1 लाख और मोटरसाइकिल की मांग, विवाहिता को घर से निकाला; कोर्ट में परिवाद दायर  |  श्रीडूंगरगढ़ में 28 अप्रैल को प्रबुद्धजन बैठक, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों पर होगी चर्चा  |  पलटा मौसम, बूंदाबांदी शुरू, गर्मी से मिली राहत, विभाग ने जारी किया अलर्ट  |  मुख्य बाजार में बस स्टैंड पर मिली सोने की रखड़ी, मालिक की तलाश  |  फांसी का फंदा लगाकर 25 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

फांसी का फंदा लगाकर 25 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 अप्रैल 2026। क्षेत्र के एक गांव में फांसी का फंदा लगाकर 25 वर्षीय एक युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली और उसके परिजन में सदमे है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में गांव इंदपालसर बड़ा की रोही के एक खेत में एक पेड़ से रात करीब 11.30 बजे 25 साल केसराराम पुत्र रामदयाल नायक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस एसआई पवन कुमार ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पिता ने गत वर्ष फांसी का फंदा लगाकर ही अपनी जान दी थी व इस वर्ष पुत्र के फंदा लगा लेने से परिजन सदमे में है। मृतक के भाई रतनाराम व कालूराम ग्रामीणों व परिजनों के साथ उपजिला अस्पताल पहुंचे है। पुलिस को रिपोर्ट देने के बाद पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़