WhatsApp Menu
26 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  10 दिन में ट्यूबवेल निर्माण का आश्वासन, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की शुरू।  | 

प्रसिद्ध चंग मंडलियों की होगी प्रस्तुतियां, क्षेत्रवासियों को दिया बुलावा

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 मार्च 2026। मंगलवार को क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में शानदार चंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शेखावाटी अंचल की प्रसिद्ध चंग मंडलियां शामिल होगी। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरा निर्वहन करते हुए भव्य चंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें राजलदेसर, पाबूसर, भोजूसर, उदरासर, आड़सर, बिग्गा, राजलवाड़ा, पातलीसर, रूपलीसर, रामसीसर, बन्धनाऊ, दस्सूसर, ठुकरियासर सहित अनेक प्रतिष्ठित चंग टीमें शामिल होगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंडलियों का पंजीयन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने का बुलावा देते हुए लोक परंपरा के उत्सव का आनंद लेने की बात कही है। बता देवें इस प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ ONE के फेसबुक पेज पर किया जाएगा।
श्रीडूंगरगढ़ अंचल से सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रमों की प्रामाणिक खबरों व लाइव आयोजनों से जुडने के लिए आप श्रीडूंगरगढ़ ONE के फेसबुक पेज को जरूर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़