WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

प्रशासनिक साठगांठ से धोखा देकर खेत बेच देने के आरोप में मामला दर्ज, थानाधिकारी ने शुरू की जांच

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 जुलाई 2025। क्षेत्र में भूमि विवाद लगातार बढ़ रहें है। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक परिवादी ने प्रशासनिक साठगांठ से धोखा देकर खेत बेच देने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कालूबास निवासी 80 वर्षीय रामरख पुत्र भैराराम सांसी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ की आथुनी रोही में आबादी के पास खसरा नबंर 681 उसका खेत है। जिसपर सुशीलकुमार पुत्र मोहनराम सांसी, रामंचद्र पुत्र मोहनराम सांसी, गंगाराम पुत्र कुनणाराम नायक, केशव पुत्र गौरीशंकर पारीक व अन्य मिलकर हड़पने की नियत से अवैध कब्जा कर रहें है। परिवादी ने बताया कि उसने पूर्व में एक प्लॉट सुशील कुमार को बेचा था। जिसकी लिखापढ़ी करते समय धोखे से सुशील कुमार ने गलत लिखापढ़ी करवा ली। उसने बताया कि तीनों पिता पुत्र अनपढ़ है और इसका आरोपी ने गलत फायदा उठाया। उसने बताया कि उसके खेत पर दावा चला था और उस दावे की डिग्री 9 जुलाई 2025 को उसके पक्ष में हुई है। तो परिवादी ने इस खेत को पंजीयन विभाग व तहसीलदार के समक्ष पेश होकर रामदेव पंवार निवासी सुजानगढ़, देवकीनंदन निवासी रणधीसर, विक्रम हरिजन राजलदेसर को विक्रय कर दी और कब्जा भी सौंप दिया। शनिवार को उसे पता चला की मौके पर दूसरे लोग कब्जा कर रहें है, उसने पता लगाया तो जानकारी मिली की उसका खेत कई दिनों पहले ही सुशील कुमार ने धोखे से पीड़ित से लिखवाए गए पावर नामा को काम में लेकर किसी दूसरे को बेच दिया है। आरोपी ने स्टे के चलते प्रशासनिक साठगांठ से अवैध दस्तावेज तैयार कर दूसरे को बेचकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी जितेंद्र कुमार को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़