WhatsApp Menu
6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  | 

प्रशासन से जुड़ी दो खास खबरें पढें एकसाथ:-

सूडसर में ग्राम उत्थान शिविर में किसानों ने खराबे की गिरदावरी करने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। रविवार को गांव सूडसर में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर में मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू की अगुवाई में किसानों ने शिविर प्रभारी रामदयाल जाखड़ को खराबा गिरदावरी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। भादू ने बताया कि दो दिन से लगातार पाला पड़ रहा है, जिससे जीरा व सरसों में भारी नुकसान किसानों को हुआ है। सरकार समय पर किसानों को हुए नुकसान के लिए गिरदावरी करवा कर सहायता करें, जिससे किसानों को कुछ संबल मिल सके। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि कालूराम, सोहनराम भादू, सुरजाराम कटारिया, किशन नाई मौजूद रहें। वहीं शिविर में ग्राम विकास अधिकारी भागीरथ खिलेरी, पीओ आरडी जाखड़, रामनिवास नाहर व राजेंद्र डेलू ने अपनी सेवाएं दी।

“मेरा भारत, मेरा वोट” जागरूक हो मतदाता- शर्मा, एसाआईआर के हीरो हुए सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ ONE।16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन आयोजन ने देशभर में अनेक आयोजन किए है। इसी क्रम में उपखंड कार्यालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शुभम शर्मा ने कहा कि 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम मेरा भारत मेरा वोट रखी गई है। इसी थीम पर क्षेत्र हर मतदाता जागरूक हो वोट देने के अधिकार का प्रयोग आवश्यक रूप से करें। शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के सुपरवाईजर सीताराम व्याख्याता राउमावि बाडेला, ओमनाथ सिद्ध व्याख्याता राउमावि इन्दपालसर सांखलान, नरेन्द्र कुमार व्याख्याता, राउमावि मोमासर व बीएलओ केशरनाथ प्रबोधक रीडी, जयकिशन हुड्‌डा पंचायत शिक्षक मसुरी, राजुराम मेघवंशी अध्यापक बेरासर, देवीलाल अध्यापक जेतासर, राजेश राजपुत पंचायत शिक्षक मोमासर को साफा व फुलमाला पहनाया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शर्मा ने नवमतदाता को पहचान पत्र दिए जाने का कार्य जिम्मेदारी पूर्वक किए जाने की बात भी कही। कार्यक्रम में चुनाव शाखा के नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान, चुनाव शाखा से नौरतमल शर्मा, एएलएमटी, पवन माली, डीएलएमटी, सीताराम कुकणा, मोहम्मद आरीफ, देवीलाल बाना, पुरब चन्द, राजकुमार, शंकर सिद्ध मुकेश मीणा, ओमप्रकाश, अविनाश, आशीष, संदीप, अनिल उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़