WhatsApp Menu
श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई झूलेलालजी की छठी, भजन संध्या में झूम उठा सिंधी समाज  |  26 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  तेज अंधड़ के बीच आग ने फूंक दी गृहस्थी, ढाणी में लगी आग में झोपड़े सहित सामान जलकर हुआ खाख।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे उठा जय श्रीराम, छा गया केसरिया रंग, संतों के साथ हजारों लोग हुए शामिल  | 

प्रजापति समाज ने किया प्रतिभाओं का सम्मान, संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की दी प्रेरणा, खूब हुई आयोजन की सराहना।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के जयकारे से हुई, जिसने वातावरण में देशभक्ति का रंग भर दिया। मंत्री कुमावत ने आयोजकों को समाज को एक मंच पर लाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी और कहा कि आज के मशीनी युग में उच्च शिक्षा के बिना समाज पिछड़ जाएगा। उन्होंने समाज के पुरोधाओं से युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनका मार्गदर्शन करने का आह्वान किया।

कुमावत ने गुरु द्रोण और एकलव्य की कथाओं के माध्यम से शिक्षा के महत्व को समझाया। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने के प्रयासों पर भी जोर दिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने मोबाइल वेटरनरी सुविधा और देवस्थान विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही यात्रा सुविधाओं के बारे में भी बताया।

श्रीयादे माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लादराय टाक ने युवाओं को संकल्प के साथ तैयारी करने और प्रशासनिक सेवाओं में आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और युवाओं को राजनीति, सरकारी नौकरियों और समाजसेवा में नाम कमाने की प्रेरणा दी।

भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने भी समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा करने की बात कही। उन्होंने समाज को राजनैतिक रूप से जागरूक होने का आह्वान किया।

बीकानेर के एडवोकेट अशोक कुमार बोबरवाल, आरजेएस उर्मिला मारवाल, राधेश्याम काम्या सीकर, कुम्हार महासभा बीकानेर के जिलाध्यक्ष मूलचंद बोरावड़, और युवा जिलाध्यक्ष तिलोक गेदर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीडूंगरगढ़ के समाजसेवी जयचंदलाल अडावलिया ने की, जबकि कार्यक्रम संरक्षक गणेशमल बासनीवाल रहे। प्रजापति शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बासनीवाल और उनकी टीम ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।

समारोह में कक्षा 10वीं, 12वीं और उच्च शिक्षा परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और सरकारी सेवाओं में चयनित होने वाले समाज के 150 से अधिक युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीयादे माँ, भारत माता और सरस्वती पूजन से हुआ। समाज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे, और कार्यक्रम का संयोजन विशाल स्वामी ने किया।

कार्यक्रम में आरसी कुमावत, प्रदेशाध्यक्ष सर्व कुम्हार एवं कुमावत महासभा, चतुर्भुज तुनवाल कुमावत छात्रावास सीकर, राधेश्याम काम्या प्रदेश महामंत्री कुमावत महासभा, मधु कुमावत भाजपा प्रदेश महामंत्री, प्रेमप्रकाश तुनवाल, केशराराम गोदारा प्रधान प्रतिनिधि श्रीडूंगरगढ़, बादनूं सरपंच मालाराम नागा, आयुर्वेद चिकित्सक डा राजकुमार कुमावत, रामस्वरूप जलींधरा सीकर, पुटिया राजा चाडवास, जगदीश प्रसाद माहर, सोहनलाल प्रजापत, सत्यनारायण प्रजापत, पप्पू लखेसर बीकानेर सहित बीकानेर, सुजानगढ़, चूरू, रतनगढ़, सरदारशहर, सीकर, जयपुर, बीदासर सहित कई शहरों से समाज के गणमान्य जन शामिल हुए। श्रीडूंगरगढ़ के बाहर से आए सभी अतिथियों का माल्यार्पण, शॉल और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर, प्रजापति शिक्षा सेवा समिति द्वारा प्रस्तावित छात्रावास के निर्माण के लिए समाज के विशिष्ट जनों ने उदारता दिखाई और 13 कमरों सहित लाखों रुपए के सहयोग की घोषणा की। मंत्री रामचंद्र छापोला ने बताया कि छात्रावास के निर्माण के लिए पूरे समाज को जोड़ा गया है और कम से कम और अधिकतम सहयोग स्वीकार किया जाएगा।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ ONE के फेसबुक पेज पर किया गया, जिसे देखते हुए कुवैत में प्रवासी नागरिक बनवारीलाल सूवटा ने भी फोन के माध्यम से एक कमरा बनवाने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने मंत्री जोराराम कुमावत से भी छात्रावास निर्माण के लिए सहयोग करने की अपील की, जिसके जवाब में मंत्री कुमावत ने विभिन्न राज्यसभा सांसदों के कोष और अन्य माध्यमों से छात्रावास निर्माण में भागीदारी निभाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वरिष्ठ नागरिक जुगलकिशोर बासनीवाल, भूराराम घंटेलवाल, मंगलचंद घोडेला, सत्यनारायण गंगपारिया, सीताराम अडावलिया, आईदान बासनीवाल, एडवोकेट सत्यनारायण छापोला, नंदलाल छापोला, ओमप्रकाश छापोला सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

प्रजापति शिक्षा सेवा समिति के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़