WhatsApp Menu
रविवार को उपखण्ड़ कार्यालय के समक्ष पहुंचें कांग्रेसी, जलाया मोदी का पुतला, लगाए नारे।  |  15 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  एनएच-11 पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पुलिस-टोल टीम ने वाहन चालकों को दिए सड़क सुरक्षा के संदेश  |  ट्रेक्टर टॉली में पीछे से जा भिड़ी पिकअप, दो युवक गंभीर घायल।  | 

प्रजापत परिवार ने गौशाला को एक बीघा भूमि दान दी, समिति ने जताया आभार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 दिसंबर 2025। क्षेत्र में प्रजापत परिवार ने गौशाला को एक बीघा भूमि दान की पूर्व की घोषणा को आज कागजी कार्रवाई द्वारा पूर्ण किया है।
गांव मिंगसरिया में बाल गोपाल गौशाला में गांव के भूमि दानदाता बालाराम पुत्र मालाराम प्रजापत ने बुधवार को समिति को कब्जे के कागज सौंपे। समिति अध्यक्ष तुलछाराम प्रजापत, सचिव लिछमणसिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार व मंत्री मनीराम गोदारा, मोतीराम को कब्जा सौंपा तो समिति सदस्यों ने दानदाता का आभार जताया। अध्यक्ष तुलछाराम ने बताया कि भूमि की गौशाला के नाम पर गिफ्ट डीड करवा दी है। विदित रहें गत दिनों गौशाला में गौकथा व विशाल जागरण का आयोजन किया गया जिसमें दानदाता ने भूमि दान की घोषणा की जिसे बुधवार को मूर्त रूप दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़