WhatsApp Menu
घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  |  ‘डॉ कलावती’ हुई “षोडशकला” हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित, मिल रही बधाइयां  | 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, 5 माह की गर्भवती थी मृतका, मंगलवार रात को धरना समाप्त, बुधवार सुबह लिया शव

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 दिसम्बर 2025। निकटवर्ती कस्बे बीदासर के गांव घंटियाल बड़ी में सोमवार सुबह अपने घर से शौच के लिए बीहड़ में गई नाबालिग युवती का शव मिला था। गले पर खरोंच के निशान मिलने के बाद हत्या मानते हुए परिजनों ने धरना शुरू कर दिया था। लेकिन मामले में चौंकाने वाला खुलासा पोस्टमार्टम के दौरान हुआ जब मृतका नाबालिग 5 महीने के गर्भ से होना सामने आया। सुजानगढ़ एडिशनल एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। वही सोमवार को परिजनों ने धरना दिया जो मंगलवार को अधिक आक्रोशित हो गया। मंगलवार को धरने पर भीड़ बढ़ी तो सुबह 9 बजे समझाइश के लिए बीदासर थानाधिकारी दिलीपसिंह धरने पर पहुंचे। उसके बाद करीब 11.30 बजे एडिशनल एसपी दिनेश कुमार, सीओ दरजाराम ने समझाइश की। धरनार्थी नहीं माने व वार्ता बेनतीजा रही, इसके बाद दोपहर 3.30 बजे वार्ता के लिए एसडीएम अमीलाल यादव, एडिशनल एसपी दिनेश कुमार ने 12 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुला कर समझाइश की लेकिन सहमति नही बनी। आखिर में शाम 6 बजे अगले 5 दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लेने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह परिजनों ने मृतका का शव ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़