WhatsApp Menu
पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  | 

पॉक्सो व एमडी नशे के दो मामलों में थानाधिकारी ने दो आरोपियों को पहुंचाया हवालात में, पढें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दो गंभीर मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने व उसे जबरन जहर पिला देने के मामले की जांच करते हुए आरोपी गांव बीरमसर निवासी 21 वर्षीय नोपाराम पुत्र कुंभाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं बुधवार रात एमडी नशे के मामले में थानाधिकारी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि स्थानीय तीन युवकों द्वारा एमडी खरीद करने की अगली कड़ी के आरोपी शिवनगर, फलौदी निवासी 24 वर्षीय युवक अनिल कुमार पुत्र भंवरलाल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को गुरूवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़